Loading...
अभी-अभी:

केंद्र से आपदा राहत राशि लाने का काम करेंगे पूर्व मुख्य मंत्री दिग्विजय सिंह

image

Nov 7, 2019

अरविंद चौहान : प्रदेश में हुई अति वर्षा के कारण अन्नदाताओं को लगभग 16 हजार करोड की फसलों  का नुकसान हुआ है। राज्य सरकार आपदा राहत राशि को लेकर केंद्र सरकार से कई बार पैसे की मांग कर चुकी है, लेकिन केंद्र ने अभी तक राज्य सरकार को पैसा नहीं दिया, इसके लिए पूरे प्रदेश में कांग्रेस ने आंदोलन कर प्रदर्शन किये।  

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को सौंपी जिम्मेदारी
प्रदर्शन से बात बनती ना देख आपदा राहत राशि का पैसा लाने की जिम्मेदारी अब कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सौंपी है। दिग्विजय सिंह ने प्रदेश के सभी सांसदों एवं राज्यसभा सदस्यों को पत्र लिखकर आगृह  किया है कि वह प्रदेश की जनता के हितों की रक्षा के लिए आगे आएं और केंद्र से राहत राशि दिलवाने में मदद करें, क्योंकि केंद्र सरकार में प्रदेश के 28 सांसद हैं साथ में प्रदेश के 10 राज्य सभा सदस्य भी हैं। सिंह ने केंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा है की केंद्र सरकार ने प्रदेश सरकार के बजट में कटौती भी की है जो न्यायोचित नहीं है।

केंद्र के खिलाफ हल्ला बोल की तैयारी
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सभी लोकसभा सदस्य एवं राज्यसभा सदस्यों को पत्र लिखकर केंद्र के खिलाफ हल्ला बोलने की तैयारी कर ली है। देखना होगा की राहत राशि का पैसा केंद्र कब तक देता है और राज्य सरकार कब तक किसानों को मुआवजा राशि का भुगतान करती है।