Loading...
अभी-अभी:

मप्र पुलिस तबादला सूची में पांच एसपी के तबादले

image

Jan 9, 2017

भोपाल। राजधानी भोपाल के पुलिस मुख्यालय में पदस्थ एआईजी अंशुमान सिंह को देवास जिले का नया एसपी बनाया गया है। इसी के साथ कटनी, रीवा, छिंदवाड़ा जिलों के एसपी के भी तबादले हुए हैं। गृह विभाग के उप सचिव अजीजा सरशार जफर ने बताया कि आज सोमवार शाम को जारी तबादला सूची में पांच एसपी के तबादले हुए हैं। तबादले हुए अधिकारियों में अंशुमान सिंह एआईजी पीएचक्यू को एसपी देवास, शशिकांत शुक्ला एसपी देवास को एसपी कटनी, अनिता मालवीया एआईजी अजाक पीएचक्यू को सेनानी 9वीं वाहिनी रीवा, गौरव कुमार तिवारी एसपी कटनी को एसपी छिंदवाड़ा भेजा गया है। राज्य शासन के आदेश पर आलोक कुमार पटेरिया सहित कई पुलिस महानिदेश, सुरक्षा एवं समन्वय अधिकारियों के वेतनमान में पदोन्नत किया है। यह पदोन्नती अस्थाई रूप से किया गया है। आगामी आदेश तक महानिदेशक और विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारियों को मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में पदस्थ किया गया है।

                            अस्थाई रूप से पदस्थ अधिकारियों की सूची