Loading...
अभी-अभी:

दो गुटों में हिंसक झड़प, 10 लोग घायल

image

Sep 30, 2016

इंदौर। खुड़ैल थाना क्षेत्र के ग्राम भरकिया में दो गुटो में आपसी विवाद के चलते झड़प हो गई। जिसमें 10 लोग घायल हो गए। घायलों को शहर के एमवॉय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने माामला दर्ज कर जांच मे जुट गई।

दरअसल, ग्राम भरकिया मेें शिविल सिंह की दादी के तेरवे का कार्यक्रम चल रहा था। खाना खाते वक्त किसी बात को लेकर शिविल सिंह औऱ बहादुर सिंह में आपसी कहासुनी हो गई। मामला हाथापाई तक पहुँच गया। जिसमें 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शिविल के परिजनों ने बहादुर सिंह के परिजनों पर मारपीट का मामला दर्ज कराया है।