Loading...
अभी-अभी:

जीना यहां मरना यहां इसके सिवाए जाना कहां : पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान

image

Apr 19, 2019

विनोद शर्मा : केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह ने आज मुरैना श्योपुर लोकसभा सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मुरैना मे एक सभा का आयोजन किया गया जिसमे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,राज्यसभा सदस्य प्रभात झा शामिल हुए। सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जो लोगों से वायदे किए थे उनपर वो खरी नहीं उतरी।

आज लोगों को मामा याद आते हैं
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज लोगों को मामा याद आते है कि किस तरह से मामा के समय में सभी वर्ग खुश था। लेकिन आज चाहे वो किसान हो या फिर युवा वर्ग सभी परेशान है, बिजली की हालत किसी से छुपी नही है। शिवराज सिंह ने कहा कि में मध्यप्रदेश छोडकर कहीं नही जाने वाला। जीना यहां मरना यहां इसके सिवाए जाना कहां। उन्होंने कहा कि वो प्रदेश में ही रहकर कांग्रेस के सीने पर मूंग दलेंगे।

जो मोदी ने किया वो कांग्रेस इतने सालों में नहीं कर पाई
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार जब पाकिस्तान से बात करती थी तो सारे देश उसके साथ खडे हो जाते थे, लेकिन इन पांच सालों में मोदी सरकार ने वो कर दिखाया है जो कांग्रेस कभी नहीं कर पाई। जब पुलवामा का हमला हुआ था तो पाकिस्तान अलग खडा हुआ था, जबकि मोदी के साथ सारी दुनिया खडी हुई थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जब सरकार होती थी तब छोटे छोटे देश भारत को आंखे दिखाते थे, लेकिन आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में न सिर्फ भारत का मान बढा है बल्कि भारत को शौर्य और सम्मान भरी नजरों से देखा जाता है। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के समय देश में आतंकी हमले हुए। उस समय कांग्रेस सरकार मौन धारण किए हुए थे। पाकिस्तान भारत को आंख दिखाता था लेकिन सरकार बदलने के साथ ही देश का परिदृश्य बदला और वही पाकिस्तान भारत से अब डरता है। 

पुन: बीजेपी की सरकार ही बनेगी
तोमर ने आगे कहा कि आतंकियों ने उरी में हमला किया तो हमारे जवानों ने पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकियों को चुन चुनकर मारा। पुलवामा में हमला हुआ तो सेना ने एयर स्ट्राइक से करारा जवाब दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता पूरे जोश और जज्बे के साथ नरेन्द्र मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए जुट जाए। उन्होंने कहा कि हमारी मेहनत ही केन्द्र में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनायेगी।