Loading...
अभी-अभी:

अब राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत उतरे सफाई अभियान में...

image

Nov 5, 2019

विनोद आर्य : मध्य प्रदेश में इन दिनों कमलनाथ सरकार के मंत्रियों में  स्वच्छता प्रेम दिख रहा है। पिछले दिनों मंत्री प्रद्युम्न सिंह नालियों की सफाई को लेकर चर्चा में आये। इसी क्रम में प्रदेश के राजस्व और परिवहन मंत्री गोविन्द राजपूत सागर में एक दलित वार्ड में झाड़ू लगाने और नालियों की सफाई करने पहुंच गए हैं। इसमें नेताओं और प्रशासनिक अमले का काफिला भी शामिल था। राजस्व मंत्री ने पीएम मोदी के  स्वच्छता अभियान की तारीफ भी की।  

स्वच्छता अभियान के तहत प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सागर के गुरू गोविंद सिंह वार्ड में सड़क एवं नालियों की सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि अगर प्रत्येक व्यक्ति सिर्फ अपना घर एवं अपना वार्ड साफ रखता है तो सम्पूर्ण प्रदेश को साफ होने में अधिक समय नहीं लगेगा। उन्होंने मीडिया से कहा कि स्वच्छता का संदेश सागर नगर निगम क्षेत्र मैं नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में जाना चाहिए। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। मंत्री ने कहा  मुख्यमंत्री का भी कहना है कि सभी लोग स्वच्छता में लगे। मोदी के सन्देश के साथ हमारे सीएम कमलनाथ और सभी मंत्रियो की सोच स्वच्छता अभियान को लेकर है। यह अच्छा कार्य है।