Loading...
अभी-अभी:

इंदौर निगम के स्टोर रूम में लगी आग, आग लगने से पूरे नगर निगम में फैली अफरा तफरी

image

Jul 25, 2019

विकास सिंह सोलंकी : इंदौर नगर निगम के स्टोर रूम में भीषण आग लग गई आग लगने से पुरे निगम में अफरा तफरी माहौल बन गया वह तो गनीमत रही की समय रहते निगमकर्मियों और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं लगा पाया है।

स्टोर रूम में लगी आग
इंदौर नगर निगम में रोज की तरह आज भी कामकाज चल रहा था तभी स्टोर रूम के पास बने गोदाम से धुआं निकलना शुरू हुआ। पहले तो इस धुएं की तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया लेकिन यह धुंआ तेजी से बढ़ने लगा और कुछ ही मिनट में इस गोदाम से आग की लपटें दिखने लगी। जैसे ही लोगो ने आग देखी पूरे नगर निगम में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल कर्मचारियों ने मोर्चा संभाला और इस आग को बुझाने की कोशिश करने लगे। सबसे गंभीर स्थिति यह है कि इस गोदाम में गैस की सेकड़ो टंकी भी रखी हुई थी। यह एक संयोग है कि यह सभी टंकीयां खाली थी। यदि यह टंकिया भरी हुई होती तो बड़ा हादसा हो सकता था । निश्चित तौर पर इतनी टंकियों में जब एक साथ विस्फोट होता तो शायद पूरा नगर निगम ही उड़ जाता। इसके साथ ही इस गोदाम में केमिकल से भरे हुए ड्रम भी बड़ी संख्या में रखे हुए थे। 

नगर निगम के कर्मचारियों ने संभाला मोर्चा
बता दें कि तत्काल नगर निगम के कर्मचारियों ने सजगता दिखाई और अपनी जान दांव पर लगाकर इस गोदाम से टंकियों को बाहर निकाला। नगर निगम के कर्मचारी मोर्चा संभाले हुए थे और वे इस घटना को बड़ी घटना में बदलने से रोकने में अपनी ताकत लगा रहे थे। इन कर्मचारियों की मेहनत और सूझबूझ का ही यह परिणाम था कि यह घटना बड़े हादसे में तब्दील नहीं हो सकी। अभी इस घटना के कारण निगम के मुख्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है । हर कोई हालात को संभालने की कोशिश करता हुआ नजर आ रहा है। फ़िलहाल आग पर निगमकर्मियों और फायरब्रिगेड की टीम ने काबू पा लिया है।