Loading...
अभी-अभी:

इंदौर पुलिस की नई पहल, सिटी बचाओ चोर भगाओ

image

Apr 18, 2019

अज़हर शेख : सिटी बजाओ चोर भगाओ, जी हां यह अभियान शुरू किया है इंदौर की गांधी नगर पुलिस ने। वहीं जो भी व्यक्ति इस अभियान का हिस्सा बनकर चोर पकड़ने में पुलिस की सहायता करता है उसे सम्मानित भी किया  जाएगा।

इंदौर की गांधी नगर पुलिस ने बढ़ती चोरी की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए सिटी बजाओ चोर भगाओ अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान को शुरू हुए आज दो महीनों से ऊपर हो गए और इस अभियान के माध्यम से बढ़ती चोरी की घटनाओं में रोक भी लगी है। वहीं जो रहवासी इस अभियान का हिस्सा बनते है उन्हें गांधी नगर पुलिस सम्मानित भी करती है और इसी कड़ी में एक कार्यक्रम गांधी नगर क्षेत्र की समर्थ सिटी में रखा गया। 

बताया जा रहा है कि समर्थ सिटी में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही थी। अतः चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए गांधी नगर थाना प्रभारी ने सिटी बजाओ चोर भगाओ कैंपेन की शुरुआत की। इसके तहत कालोनी के ही कुछ रहवासियों को सिटी दी गई और उन्हें प्रशिक्षित किया गया। कि यदि कोई चोर या अन्य किसी तरह की मदद की आवश्यकता रहती है तो किस तरह से सीटी बजाए। पहले तो रहवासी इस अभियान का हिस्सा बनने में डर रहे थे लेकिन जब उन्हें इसकी उपयोगिता का अहसास हुआ था कालोनी को महिलाओ के साथ ही बच्चे और पुरूष भी जुड़ गए।