Loading...
अभी-अभी:

जानिए महासमुंद लोकसभा के 8 विधानसभाओं की जानकारी

image

Apr 18, 2019

महासमुंद लोकसभा में 8 विधानसभा, महासमुंद, खल्लारी, बसना, सरायपाली, राजिम, बिन्द्रानवागढ़, धमतरी औऱ कुरूद शामिल है। इन 8 विधानसभाओं में 2018 के विधानसभा के चुनाव में 5 पर कांग्रेस और 3 पर भाजपा का कब्जा है।

बता दें कि 11 हजार 121 वर्ग किलोमीटर में फैले महासमुंद लोकसभा के जातिगत समीकरण पर गौर करें तो सर्वाधिक 51 प्रतिशत मतदाता पिछड़ा वर्ग के है। जिसमें साहू, कुर्मी, कोल्ता, यादव, अघरिया समुदाय के लोग शामिल है। जिनका झुकाव पार्टी की अपेक्षा स्व जाति प्रत्याशी की ओर रहता है। 

29 प्रतिशत मतदाता अनुसूचित जनजाति के और 13 प्रतिशत अनुसूचित जाति के हैं। लगभग 4 प्रतिशत सर्वण मतदाता व 3 प्रतिशत अल्पसंख्यक मतदाता है। महासमुंद लोकसभा के आगामी चुनाव में 810784 पुरूष मतदाता, 822158 महिला मतदाता औऱ 21 अन्य मतदाता। कुल 16 लाख 32 हजार 963 मतदाता। 21 सौ 40 मतदान केन्द्रों में अपने मतदान का प्रयोग करेंगे। जिसमें महासमुंद जिले में 1073 मतदान केंद्र है इनमें से नक्सल संवेदनशील 154 और राजनैतिक संवेदनशील 124 है। 

इसी तरह गरियाबंद जिले में 573 कुल मतदान केंद्र है जिसमें से 89 नक्सल संवेदनशील और 47 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र में शामिल है। कांकेर और महासमुंद लोकसभा में बंटे धमतरी जिले के कुल 494 मतदान केंद्र महासमुंद लोकसभा में आते है जिसमें से नक्सल संवेदनशील 11 और राजनैतिक संवेदनशील 243 मतदान केंद्र है।