Loading...
अभी-अभी:

जबलपुर से दिल्ली जाने वाली सभी ट्रेनें रद्द, दस हजार से ज्यादा यात्रियों के रिजर्वेशन कैंसिल

image

Sep 2, 2019

अरविंद दुबे : सोमवार से शुक्रवार तक जबलपुर से दिल्ली के लिए जाने वाली ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के नजदीक तुगलकाबाद और पलवल रेलवे स्टेशन के बीच नान इंटर लाकिंग सिस्टम के तहत काम होने की वजह से यह निर्णय लिया गया है। दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों को रद्द करने की वजह से दस हजार से ज्यादा यात्रियों के रिजर्वेशन भी रद्द कर दिए गए हैं।

जबलपुर से दिल्ली जाने वाली महाकौशल एक्सप्रेस,श्रीधाम एक्सप्रेस,संपर्क क्रांति एक्सप्रेस और जम्मू तवी एक्सप्रेस को रद्द किया गया है. इन ट्रेनों से दिल्ली की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को पश्चिम मध्य रेल जोन के द्वारा पूर्व में सूचना दे दी गयी है। इतनी बड़ी तादाद में रिजर्वेशन रद्द होने की वजह से यात्रियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अन्य रूट से ट्रेन का सफ़र करना पडेगा जिसमे लंबा वक्त लगेगा और परेशानी भी बढ़ेगी। इसके पूर्व जबलपुर में नान इंटरलाकिंग और अन्य तकनीकी काम होने की वजह से लगभग पच्चीस दिनों तक रेल यातायात प्रभावित था अब दिल्ली के पास रेल रूट पर तकनीकी कार्य की वजह से एक बार फिर जबलपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेने प्रभावित हुयी हैं। पश्चिम मध्य रेल जोन के अधिकारियों का मानना है की ज्यादा परेशानी होने पर दिल्ली जाने वाली एक या दो साप्ताहिक ट्रेनों को संचालित किया जा सकता है लेकिन इस संबंध में आधिकारिक रूप से कुछ भी नही कहा गया।