Loading...
अभी-अभी:

Mp Update: सिवनी में फीर कांपी धरती, जाने इस इलाके में क्यों आते है ज्यादा भूकंप

image

Aug 25, 2022

Seoni: सिवनी में आज सुबह हल्के भूकंप के झटके महसूस किये गए। सुबह करीब 5:20 मिनट पर धरती कांपी। जहां एक ओर बारिश का कहर लगातार जारी है वहीं दुसरी तरफ भूकंप से लोग दशहत में है। बता दें की भूकंप की तीव्रता अधिक ना होने से कोई जनहानि नही हुई। कबीर वार्ड डूंडा सिवनी, टैगोर वार्ड, महावीर वार्ड क्षेत्र के लोगों ने बताया कि वे घर की दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। तभी धम्म से आवाज और मकान हिला। घर का सामान भी हिला। तत्काल सभी लोग बाहर आ गये।  बाहर खड़े कुत्ते भी जोर-जोर से भौंकने लगे।

भूकंप आने की वजह
दरअसल सिवनी के साथ छिंदवाड़ा और बालाघाट में जमीन के अंदर  चूना पत्थर की चट्टानें हैं। इनकी बनावट ऐसी हैं कि जब भी बारिश का पानी इनमें जाता है तो यह चट्‌टानें सिकुड़ जाती हैं। इनके बीच के अन्दर के छेद बंद हो जाने की वजह से यह धंस जाती हैं। इसी के कारण भूकंप के झटके आते हैं। सिवनी में सितंबर 2021 में 14 दिन में तीन बार भूकंप के झटके आए थे। इनकी तीव्रता लगातार बढ़ती ही जा रही है। इससे पहले अक्टूबर-नवंबर 2020 में भी भूकंप के तेज झटके से लोग दशहत में आ गए थे।