Loading...
अभी-अभी:

Murder Case/जबलपुर में आटो चालक की चाकू मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते विवाद

image

Jul 7, 2020

अरविंद दुबे : जबलपुर में चार आरोपियों ने एक युवक पर हमला कर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। बता दें कि, हनुमानताल थानांतर्गत बाबा टोला में एक ऑटो चालक सारिक और उसके एक साथी बकरीदी पर क्षेत्र के ही चार युवकों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस घटना में ऑटो चालक सारिक की मौत हो गई है जबकि उसका साथी बकरीद गंभीर रूप से घायल हो गया है। 

दो पक्षों में हुआ विवाद
घटना के बाद परिजन घायल को इलाज के लिए जिला विक्टोरिया अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। वहीं हमला करने वाले आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है। बताया जा रहा है कि हमलावरों के साथ मृतक का पुराना विवाद था देर रात एक बार फिर मृतक सारिक और हमलावर आमने-सामने आ गए, हमलावरों ने पहले तो उसे बात करने के लिए बुलाया फिर किसी बात पर दोनों ही पक्षों में विवाद हो गया। धीरे धीरे विवाद इस कदर बढ़ा कि हमलावरों ने ऑटो चालक सारिक और उसके साथी बकरीदी पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस घटना में सारिक की जहां मौत हो गई है तो वहीं उसके साथ बकरीदी की हालत गंभीर बनी हुई है। हमलावरों में रहीम, आबिद, बड्डा और छोटू के नाम सामने आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। 

पुलिस की कार्यवाही को लेकर परिजनों में आक्रोश
इस पूरी घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में पुलिस की कार्यवाही को लेकर भी खासा आक्रोश है। परिजनों का कहना है कि, आरोपी क्षेत्र में लगातार अपराध कर रहे थे और उनकी दहशत बनी हुई थी। बावजूद इसके पुलिस उन पर कार्यवाही नहीं कर रही थी। यही वजह है कि आज एक बार फिर एक युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है।