Loading...
अभी-अभी:

इंदौर नगर निगम कर रही है लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों की छंटनी

image

Jan 25, 2018

**इंदौर।** बिना काम के आर्थिक तौर पर भार बन रहे निगमकर्मियों को इंदौर नगर पालिका निगम ने नौकरी से हटाने की तैयारी कर ली है। नगर निगम ने ऐसे कामचोर अधिकारी कर्मचारियों को हटाने के लिए छानबीन कमेटी का गठन किया है।कमेटी विभागवार कामचोर अधिकारी की लिस्ट बना रही है, लेकिन दूसरी और टारगेट पर आए कर्मचारियों का आरोप है,कि अधिकारियों की नाराजगी की वजह से ऐसा हो रहा है। **करीब 15 हजार कर्मचारियों के काम का होगा अांकलन...** दरअसल,इंदौर नगर पालिका निगम में कामचोर और लापरवाह अधिकारियों की छटनी की जा रही है, इसके लिए छानबीन कमेटी का गठन किया गया है। ये कमेटी नगर निगम में पदस्थ करीब 15 हजार स्थाई और अस्थाई कर्मचारियों के काम का आंकलन करेगी। वहीं,ऐसे अधिकारी और कर्मचारियों की सूची बनाई जा रही है, जिनकी उम्र 50 साल है, और नौकरी करते हुए उन्हें 20 साल हो चुके हैं। कमेटी इन कर्मचारियों की विभागवार रिपोर्ट तैयार करेगी और देखा जाएगा कि बार बार हिदायद देने के बाद भी किसने काम में सुधार नहीं किया है। **30 दिनों का शोकॉज नोटिस देंगे...** निगम अधिकारियों के मुताबिक नगर निगम में कई कर्मचारी ऐसे हैं, जो कि काम करना ही नहीं चाहते हैं,इन्हें पूर्व में कई नोटिस दिए जा चुके हैं, लेकिन बावजूद इसके उन्होंने अपने काम में सुधार नहीं किया है,लिहाजा कमेटी की लिस्ट के आधार पर कर्मचारियों को 30 दिनों का शोकॉज नोटिस दिया जाएगा ,इसके बाद सभी पर कार्रवाई भी होगी। हालांकि कुछ कर्मचारियों को हटाने की तैयारी भी हो चुकी है, इन्हें कई बार नोटिस दिए जा चुके हैं। इनमें NULM मिशन से जुड़े अधिकारी चन्द्रशेखर निगम भी हैं,लेकिन इनका कहना है, कि उनके काम में कोई दिक्कत नहीं है,अधिकारी केवल नाराज रहते हैं। फिलहाल,लापरवाह अधिकारी कर्मचारियों की छटनी तो की जा रही है,लेकिन इन्हें नौकरी से निकालना इतना आसान नहीं होगा, वहीं,कर्मचारी अधिकारी भी इसे केवल सख्ती से ज्यादा कुछ नहीं मान रहे हैं।