Loading...
अभी-अभी:

डीजल पेट्रोल के दामों को बढ़ाकर जो बेट टैक्स थोपा गया है मुख्यमंत्री इसे वापस लें : नरोत्तम मिश्रा

image

Sep 22, 2019

सतीश दुबे : मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार द्वारा डीजल पेट्रोल के बढ़ते दामों पर पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान सामने आया है। नरोत्तम मिश्रा ने अपने गृह नगर डबरा दौरे के दौरान कहा है कि डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ गए हैं। 

मुख्यमंत्री कमलनाथ दिन में कांग्रेस का सम्मेलन बुलाकर केंद्र की आर्थिक नीतियों की आलोचना करते हैं और शाम को डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ाकर मध्य प्रदेश के लोगों पर एक बोझ डाल देते हैं। आज प्रदेश की हालत ऐसी बनी हुई है। किसान परेशान है प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है। युवा बेबस और लाचार हो गया है। ऊपर से पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों का बोझ झेल रहा है। मुख्यमंत्री कमलनाथ तत्काल जो देर रात जनता पर डीजल पेट्रोल के दामों को बढ़ाकर बेट टेक्स थोपा गया है इसे वापस लें।