Loading...
अभी-अभी:

पन्ना कलेक्टर मनोज खत्री ने किया जिला अस्पताल का औपचारिक निरीक्षण

image

May 27, 2019

गणेश विश्वकर्मा : पन्ना जिला चिकित्सालय में कुछ दिनों से लगातार लापरवाहियों को सुर्खियों में बना रहा है। अस्पताल के अंदर व्यवस्थाओं को लेकर काफी लापरवाहियां उजागर हो रही थी। जिसको लेकर पन्ना कलेक्टर मनोज खत्री ने आज सुबह पन्ना जिला अस्पताल का निरीक्षक किया। निरीक्षण के दौरान हर वार्ड घूम कर मरीजों से व्यवस्थाओं के विषय में बात की और प्रबंधन को हिदायत भी दी कि किसी प्रकार की लापरवाही नहीं की जाए।

अस्पाल में आने वाले मरीजों को व्यवस्था सही रूप से मिले इसके साथ ही पन्ना कलेक्टर ने कहा कि जिलाचिकित्सालय में डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए एवं लोगों की उपचार व्यवस्था को देखते हुए हफ्ते में एक बार बाहर से डॉक्टर बुलाये जाएंगे और लोगों के अच्छे उपचार हेतु व्यवस्था की जाएगी। मरीजों को मिलने वाले लंच और भोजन के विषय में भी जानकारी ली साथ ही मरीजों से भी पूछा। किचिन में जाकर आज के मेनू के हिसाब से खाना भी चेक किया।