Loading...
अभी-अभी:

प्रभारी मंत्री प्रदीप जायसवाल ने वाटर ट्रीटमैंट प्लांट का किया शुभारंभ

image

Feb 17, 2020

नवीन मिश्रा : सिंगरौली पहुंचे मध्यप्रदेश के खनिज संसाधन मंत्री एवं सिंगरौली के प्रभारी मंत्री प्रदीप जायसवाल ने एक सौ एक करोड़ पाच लाख के वाटर ट्रीटमैंट प्लांट का शुभारंभ किया है। इस दौरान बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि दिल्ली समेत देश के 8 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की करारी हार हुई है। जिससे भाजपा नेताओं की बोलती बंद हो गई है।

भाजपा राममंदिर, राममंदिर ट्रस्ट, भारत पाकिस्तान, नागरिकता कानून, धारा 370 जैसे कई मुद्दे चले लेकिन भाजपा की क्या हालत हुई सबको पता चल गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश को तीव्र गति से विकास की ओर ले जा रहे हैं। प्रदेश के किसानों का पहले चरण में 50 हजार, दूसरे चरण में 1 लाख से तीन लाख रुपए तक के कर्ज माफ किये जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में अब 15 साल तक कांग्रेस की सरकार चलेगी। प्रदेश में राजस्व् के मामले मेंं सिंगरौली का अहम योगदान है सिंगरौली को जो सम्मान व विकास पहले मिलना था,वह भाजपा के कार्यकाल में नही मिला लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। सिंगरौली के उद्योगों से आर्थिक मदद मिलाकर देश के प्रमुख क्षेत्रों से एयर कनेक्टिविटी से जोड़ेंगे।