Loading...
अभी-अभी:

जनपद पंचायत शाहगढ़ के सहायक विकास अधिकारी को जिंदा जलाने की कोशिश

image

Jun 19, 2019

विनोद आर्य : सागर जिले की शाहगढ़ जनपद पंचायत में पदस्थ सहायक विकासखण्ड एडीईओ अमन चौधरी को उनके ही घर के बाहर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई। उनको जिला अस्पताल के लिए भेजा। शाहगढ़ निवासी चक्रेश जैन ने जलाया। पीड़ित जख्मी हालत में सागर रिफर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। चक्रेश घटनास्थल से फरार हो गया। आज सुबह अमन चौधरी सहायक विकास अधिकारी अपने निवास पर थे। ठीक उसी समय चक्रेश जैन वहाँ पर आया और पेट्रोल डाल कर अमन चौधरी को आग लगा दी। चक्रेश पत्रकार है। दोनों के बीच विवाद चल रहा है।

मौके पर तत्काल 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी, तो तत्काल शाहगढ़ टी आई पुलिस वल लेकर घटनास्थल पहुंचे और गंभीर रूप से घायल को शाहगढ़ अस्पताल पहुंचाया। जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया है। पुलिस को घटना स्थल से आरोपी का मोबाईल फोन मिला है, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, पुलिस के अनुसार दोनों का एक मामला अदालत में विचाराधीन है।