Dec 3, 2018
गब्बर सिंह ठाकुर : कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मंत्री विश्वास सारंग ने कहा है की कांग्रेस इतने साल सत्ता में रही है, मगर नियम कानून का ज्ञान नही रखती है दरअसल कांग्रेस ने सीएम केबिनेट की बैठक को लेकर विरोध जताया था जिस पर सारंग ने निशाना साधा है।
बता दें इसके साथ ही सारंग ने कहा जो भी प्रक्रिया हो रही है वह संवैधानिक रूप से सही है। कांग्रेस इतने साल सत्ता में रहने के बाद भी नियम कानून का ज्ञान नही सीख पाई है कांग्रेस के मतगणना सर्टिफिकेट पर सारंग ने कहा इसी को रोनठाई का खेल कहते है हार का डर होता है तो ऐसे इल्जाम लगाते है और अगर जीतते है तो कहते है कि हमारी खूबी रही है और हारते है तो evm पर आरोप लगाते है।
इतना ही नही कांग्रेस तो सुप्रीम कोर्ट को भी कठघरे में खड़ा करती है वहीं पार्टी में जोड़ तोड़ पर विश्वास ने कहा हमसे कोई नाराज नही है और न ही जोड़ तोड़ की राजनीति की जा रही है और ये बात विश्वास ने वागियो को साधने पर बोली है।