Loading...
अभी-अभी:

अमेरिका के शिकागो में गोलीबारी, 2 की मौत, 17 घायल

image

Dec 24, 2017

वॉशिंगटन। अमेरिका के शिकागो शहर में शनिवार दोपहर जबरदस्त गोलीबारी हुई, यह गोलीबारी क्रिसमस की छुट्टियों के पहले हुई है।गोलीबारी में 17 लोग घायल हो गए, जबकि दो लोगों की मौत हो गई।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक शनिवार की शाम यह गोलीबारी की घटना हुई। इस घटना की शुरुआत तब हुई जब शहर के नार्थवेस्ट साइड इलाके में एक 21 वर्षीय युवक अपने वाहन पर बैठा था कि तभी किसी ने उस पर गोली चला दी। पुलिस ने बताया कि उसके सिर और शरीर में गोली लगी थी, और वह मौके पर ही मर गया था। इसके अलावा एक अन्य युवक को टखने में गोली लगी है, वह स्ट्रोजर हॉस्पिटल में इलाजरत है, जिसके बारे में पुलिस का कहना है, कि वह अच्छी स्थिति में है।

पुलिस ने बताया कि दोनों युवक पोर्च पर बैठे हुए थे, तभी एक तीसरा व्यक्ति आया और उसने गोली मार दी।.यह घटना शनिवार दोपहर लगभग 2:35 पर हुई। शाम होने तक पुलिस किसी संदिग्ध को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। गौरतलब है कि इससे पहले भी 2016 में शिकागो में छुट्टियों के दौरान 59 लोगों पर गोली चली थी, जिसमें 11 लोग मारे गए थे।यहां रहने वाले एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि ऐसी घटनाएं इलाके में अक्सर होती रहती हैं, लेकिन जब भी घर के पास कोई घटना होती है, तो यह नया जख्म दे जाती हैं।