Loading...
अभी-अभी:

उत्तर कोरिया के जहाज अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों की सूची में शामिल

image

Dec 29, 2017

उत्तर कोरिया के चार जहाजों को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह तक पहुंचने से शुक्रवार को रोक दिया। ऐसा बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ऐसी सामग्री थी जो प्योंगयांग के खिलाफ लगे अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों की सूची में शामिल हैं। गोपनीयता की शर्त पर बताया कि यूआई जी बोंग 6, रंग रा 2, सैम जोंग 2 और रे सोंग गांग 1 जहाजों को अमेरिका के अनुरोध पर रोका गया। उन्होंने बताया कि चीन कोरियाई देश के केवल चार जहाजों पर प्रतिबंध लगाने पर सहमत हुआ। उत्तर कोरिया के मिसाइल और परमाणु कार्यक्रम पर लगाम लगाने के अंतरराष्ट्रीय प्रयासों के तहत ये प्रतिबंध लगाए गए हैं।