Loading...
अभी-अभी:

यूपी में भी दिखेगा बारिश का कहर, खतरे के निशान तक पहुंचा गंगा का जलस्तर

image

Aug 26, 2022

बीते कई दिनों से देश के कई राज्यों में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 25 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। येलो अलर्ट वाले 21 जिलों में बिजली की गरज के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं, 4 रेड अलर्ट वाले जिलों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के चलने का अनुमान लगाया गया है।

24 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे यूपी के श्रावस्ती, गोंडा, अयोध्या, बाराबंकी, बहराइच, लखीमपुर, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, चंदौली, गाजीपुर, बलिया, मऊ, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर खीरी जिले में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उन्नाव, कानपुर नगर, अमेठी और बाराबंकी में भारी बारिश की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

गंगा का जलस्तर बढ़ने से हो सकता है खतरा
प्रदेश में लगातार हो रही बारिश कि वजह से गंगा का जल स्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। केंद्रीय जल आयोग ने गुरुवार सुबह 8 बजे एक रिपोर्ट जारी की थी, जिसके अनुसार गंगा अपने वॉर्निंग पॉइंट यानी 70.26 मीटर से 60 सेंटीमीटर ऊपर 70.86 मीटर पर बह रही थी। गंगा का यह जलस्तर डेंजर लेवल यानी 71.26 मीटर से मात्र 40 सेंटीमीटर ही कम है। वहीं प्रयागराज की बात करें तो गंगा और यमुना खतरे के निशान से महज सात सेंटीमीटर दूर है। मौसम विभाग की मानें तो ये दोनों नदियां अगले कुछ ही घंटों में खतरे के निशान को पार कर जाएंगी।

प्रदेश में मौसम का हाल
बीते 24 घंटे में प्रदेश में  बारिश अनुमान से 44% कम हुई है। पूरे प्रदेश भर में 5.3 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं सोनभद्र में सबसे ज्यादा 65.3 मिलीमीटर बारिश हुई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में 7.3 और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में 2.5 मिलीमीटर बारिश हुई है।

पूर्वोत्तर भारत में भी होगी झमाझम बारिश
मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक राजस्थान, उत्तरी गुजरात और मध्य महाराष्ट्र के घाट एरिया में आज कड़ाके के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की आय़शंकाएं जताई जा रही है।