Loading...
अभी-अभी:

छेड़खानी का विरोध करने पर महिला की पिटाई

image

Jul 30, 2017

यूपी : महिलाओं की सुरक्षा के लिए भले ही कड़े कानून बनाये गए हो, लेकिन महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। फतेहपुर जिले के कोटेदार के यहां राशन लेने गई महिला से दबंग कोटेदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर छेड़खानी का प्रयास किया। जब महिला ने विरोध किया तो दबंगो ने महिला की बेरहमी से पिटाई कर घायल कर दिया। महिला की चीखपुकार सुन ग्रामीणों ने घायल महिला को देखकर पुलिस को सूचना दी और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं। 

फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के कुस्ती गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि कोटेदार के यहां राशन लेने गई थी, लेकिन कोटेदार नशे में धुत था। उसने गलत नियत से खींचा तो महिला ने इसका विरोध किया। तब कोटेदार अपने साथियों के साथ मिलाकर मार पीट की। पुलिस ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही हैं। आरोपी कोटेदार की तलाश की जा रहीं हैं।