Loading...
अभी-अभी:

पाकिस्तान को चार हिस्सों में बांट देना चाहिए : स्वामी

image

Dec 26, 2017

मुंबई। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि भारत को पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर देनी चाहिए और उसे चार हिस्सों में बांट देना चाहिए। पाकिस्तानी जेल में बंद कुलभूषण जाधव की पत्नी और मां के साथ किए गए बर्ताव पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए स्वामी ने कहा कि युद्ध के लिए गंभीरता से तैयारियां अभी शुरू कर देनी चाहिए।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि कुलभूषण की मां और पत्नी के साथ जो बर्ताव किया गया, वह द्रौपदी के वस्त्रहरण के समान है जिसके कारण महाभारत हुआ था। उन्होंने कहा कि यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है और हम दुखी हैं। समय आ गया है कि हमें पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध की घोषणा करनी चाहिए ताकि उसे चार टुकड़ों में बांटा जा सके। उन्होंने विदेश मंत्रालय द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों को दिए जाने वाले मेडिकल वीजा पर तुरंत रोक लगाने की भी मांग की।