Loading...
अभी-अभी:

पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन

image

Dec 26, 2017

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के रावलाकोट सेक्टर में कल नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना की गोलीबारी में चार पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। पाकिस्तान ने रविवार को संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की थी जिसमें चार भारतीय जवान मारे गए थे। सेना सूत्रों ने बताया कि जवानों का छोटा.सा दल नियंत्रण रेखा के करीब 200.300 मीटर अंदर तक गया और वहां पर हमला किया। गोलीबारी कल शाम छह बजे हुई। इस अभियान में पाकिस्तान का एक सैनिक भी घायल हो गया था
राजौरी जिले के केरी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में भारतीय सेना का एक मेजर और तीन जवान शहीद हो गए थे और एक अन्य घायल हो गया था। इस घटना के दो दिन बाद भारतीय सेना ने इसका जवाब दिया।