Loading...
अभी-अभी:

पेट्रोल पम्प के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, पैसे मांगने पर हुई थी हत्या

image

Oct 12, 2017

यूपी : हाथरस जिले में पेट्रोल के पैसे मांगने पर कार में सवार लोगों ने पेट्रोल पम्प के कर्मचारी की गोली मार कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया। पुलिस ने 3 बदमाशों से 1 पिस्टल, 1 तमंचा, 2500 रुपए, 5 मोबाइल, दिल्ली से लूटी गई वैगनार कार बरामद की। बदमाशों ने आस-पास के कई जिलों में लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था।

बता दें कि हाथरस के थाना हाथरस गेट क्षेत्र के सिकन्द्राराऊ रोड स्थित हिन्दुस्तान पेट्रोल पम्प पर कार सवार बदमाशों से पेट्रोल पम्प कर्मचारी ने पैट्रोल के पैसे मांगे थे। जहां बदमाशों ने पैसे न देकर गोली मारकर हत्या कर दी थी।

वहीं कमरे में सो रहे अन्य 2 कर्मचारियों को भी मारपीट कर घायल कर कार सवार बदमाश मौके से फरार हो गये थे। वहीं गोली लगने से 1 कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई थी और 2 अन्य कर्मचारी गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें जिला अस्पताल से आगरा रेफर किया गया था।

पेट्रोल पम्प पर लगे सीसीटीवी से पुलिस को अहम सुराग मिले। सीसीटीवी में मारपीट व हत्या की सारी वारदात कैद हो गयी। जिसके बाद पुलिस ने बहुत कम समय में ही कार सवार 3 बदमाशों को पकड़ लिया। बदमाशों के 3 साथी अभी भी फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही हैं।

वहीं पुलिस ने बदमाशों के पास से 1 पिस्टल, 1 तमंचा, 5 मोबाइल, 1 सोने की चैन, 2500 रुपए व दिल्ली से लूटी गई वैगनार कार बरामद की हैं। पुलिस का दावा हैं कि जल्द ही अन्य फरार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।