Loading...
अभी-अभी:

मांडलगढ़ विधायिका कीर्ति कुमारी की स्वाइन फ्लू से मौत

image

Aug 28, 2017

नई दिल्ली : स्वाइन फ्लू से राजस्थान के मांडलगढ़ विधायिका कीर्ति कुमारी की मौत हो गई। वह 45 साल की थी। कीर्ति कुमार ने फोर्टिस अस्पताल में सवेरे 7 बजे अंतिम सांस ली। वह स्वाइन फ्लू से पीड़ित थी और कल रात ही फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह बिजौलिया राजघराने की बेटी थी। स्वाइन फलू की पुष्टि के बाद उन्हें जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां चिकित्सीय उपकरणों की कमी के कारण कल रात ही उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

चिकित्सकों के अनुसार स्वाइन फ्लू के साथ फेफेड़ों में संक्रमण व सांस लेने में तकलीफ के लिए उनका उपचार चल रहा था। विधायिका के निजी स्टाफ के अनुसार एक दर्जन चिकित्सकों के दल ने उन्हें बचाने का पूरा प्रयास किया। विधायिका के निधन की सूचना मिलते ही उनके विधानसभा क्षेत्र के लोग अस्पताल के बाहर जुटने लगे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, राजस्थान महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा, पार्टी के प्रदेश प्रभारी वी सतीश सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया हैं।