Loading...
अभी-अभी:

राम रहीम पर आज होगा सजा का ऐलान, रोहतक जेल में बना कोर्ट

image

Aug 28, 2017

पंचकूला : रेप केस में दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह पर आज सजा का ऐलान किया जाएगा। इसके लिए रोहतक जेल में कोर्ट रूम बनाया गया है। जेल के आसपास किसी भी संदिग्ध को देखते ही गोली मारने के आदेश हैं। हरियाणा और पंजाब में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सैकड़ों डेरा समर्थकों को पहले ही हिरासत में ले लिया गया है। सेना, अर्धसैनिक बल और राज्य पुलिस के जवानों तैनात किया गया है। रोहतक, सिरसा सहित कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। मोबाइल इंटरनेट सेवाए ठप्प कर दी गई हैं। रोहतक को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

रामरहीम के सजा की सुनवाई के लिए सोनरिया जेल में कोर्ट रूम बनाया गया है। सजा की सुनवाई जज जगदीप सिंह करेंगे। गृह मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि हरियाणा में हालात नियंत्रण में हैं। हम आशा करते हैं DGP कानून-व्यवस्था को बनाए रखने में सफल होंगे। बैठक में एनएसए अजीत डोभाल के अलावा, गृह सचिव, आईबी चीफ और अर्धसैनिक बलों के अधिकारी मौजूद है। 

बाबा रामदेव ने राम रहीम मामले में कहा कि कानून को हाथ मे लेने का अधिकार किसी को भी नहीं है। मेरे ऊपर भी कई केस हुए, लेकिन हमारे समर्थक और शिष्यों ने कभी हिंसा नहीं की है। यह किसी व्यक्ति विशेष के आचरण पर सवाल है न कि किसी गुरु या धार्मिक संस्कृति के। पंजाब के अबोहर में डेरा के 6 समर्थकों को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले भी 8 समर्थक को गिरफ्तार किया जा चुका है। सावर्जनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप। 

रोहतक के उपायुक्त अतुल कुमार ने बताया कि जिले में हालत पूरी तरह नियंत्रण में है। रोहतक आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की तलाशी ली जा रही है। पहचान पत्र नहीं दिखाने पर गिरफ्तारी भी कि जा रही है। एडीजीपी और सीआईडी प्रमुख अनिल राव सुरक्षा के इंतजामों का जायजा ले रहे हैं।