Loading...
अभी-अभी:

समूह गान प्रतियोगिता में सीएमएस के छात्र को मिला प्रथम पुरस्कार

image

Oct 27, 2017

लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) की 8 सदस्यीय छात्र टीम ने भारत विकास परिषद् द्वारा आयोजित जिला स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता में ‘प्रथम पुरस्कार’ अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय का गौरव बढ़ाने वाले इन छात्रों में सृष्टि शर्मा, अक्षरा त्रिवेदी, खुशी, आंशी, आयुष गुप्ता, अक्षत, सुयश एवं शोभित शामिल हैं। 

उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने दी है। शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. के इन प्रतिभाशाली छात्रों ने विभिन्न प्रतिष्ठित स्कूलों के छात्रों के बीच अपनी प्रतिभा की अमिट छोड़ी। आयोजकों द्वारा इन सभी छात्रों को शील्ड, सार्टिफिकेट एवं अन्य आकर्षक उपहारों से पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया। शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक व आध्यात्मिक शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही साँस्कृतिक व साहित्यिक क्षेत्रों में भी छात्रों का रुझान विकसित करता है और उनकी क्षमता को पहचानकर उन्हें प्रोत्साहित करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र पढ़ाई में तो अव्वल रहते ही हैं साथ ही साथ गीत-संगीत, नृत्य, साहित्य व कला जैसे क्षेत्रों में भी विद्यालय के छात्रों ने अलग पहचान बनाई है।