Loading...
अभी-अभी:

होटल में आग लगने से बाल-बाल बचे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान धोनी

image

Mar 17, 2017

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर धोनी राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके के एक होटल में आग लगने से बाल-बाल बच गए। इस होटल में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और झारखण्ड की राज्य क्रिकेट टीम ठहरी थी। टीम के खिलाड़ियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया लेकिन इस दौरान खिलाड़ियों की किट जल गई। झारखंड टीम विजय हजारे ट्रोफी का सेमीफाइनल मुकाबला खेलने के लिए दिल्ली आई हुई है। यह मुकाबला बंगाल के खिलाफ शुक्रवार को पालम मैदान में खेला जाना था। आग लगने के कारण अब मुकाबला शनिवार तक के लिए टाल दिया गया है।

दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दिल्ली फायर सर्विस का कहना है कि उन्हें सुबह करीब 6:30 बजे वेलकम होटल में आग लगने की खबर चली। यह होटल द्वारका के सेक्टर 10 इलाके में स्थित है। आग पर काबू पाने के लिए फायर बिग्रेड के 30 कर्मचारी भेजे गए। सुबह करीब 7:50 पर आग पर काबू पा लिया गया।

रणजी ट्रोफी में झारखंड टीम के अनाधिकारिक मेंटॉर होने के साथ-साथ धोनी विजय हजारे ट्रोफी में टीम के सदस्य भी हैं। अभी तक उन्होंने सभी छह मैचों में टीम की कप्तानी की है। धोनी के टूर्नमेंट में खेलने से झारखंड के मैच देखने के लिए काफी संख्या में लोग आ रहे हैं।