Loading...
अभी-अभी:

रूस से हथियार खरीदने पर अमेरिका हुआ नाराज, भारत सरकार को किया आगाह

image

Aug 30, 2018

पिछले कुछ समय से भारत सरकार दुनिया भर के देशो से भारत के रिश्ते बेहतर करने की कोशिश कर रही है। लेकिन इस कोशिश में कभी-कभार कुछ देश भारत से नाराज भी हो जाते है। इसी तरह रूस से हथियार खरीदने के भारत के फैसले की वजह से अब अमेरिका नाराज हो गया है। 

अमेरिका के पेंटागन के एक शीर्ष अधिकारी ने भारत सरकार को आगाह किया है कि वो रूस से हथियार न ख़रीदे। इसके साथ ही अमेरिका ने यह भी कहा है कि अगर भारत रूस से हथियार खरीदेगा तो उसे अमेरिका से विशेष छूट मिलने की कोई गारंटी नहीं होगी। अमेरिका ने कहा है कि वो भारत को दी जाने वाली विशेष छूट को भी बंद कर सकता है। 

गौरतलब है कि भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में रूस से एक डील करने के बात कही थी जिसके अंतर्गत भारत रूस से जमीन से हवा में लंबी दूरी की मारक क्षमता  वाली एस-400 मिसाइल-रोधी प्रणाली और अन्य आधुनिक हथियारों की खरीद कर रहा है। अमेरिका ने इसी बात का विरोध किया है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि  अगले सप्ताह नई दिल्ली में होने वाली पहली भारत-अमेरिका की वार्ता दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाएगी।