Loading...
अभी-अभी:

हार्दिक पटेल के अनशन को 12 दिन हुए पूरे, राजनैतिक दलों का मिला समर्थन

image

Sep 5, 2018

गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल द्वारा पटेलों के आरक्षण और किसानों की कर्जमाफी के लिए किये किये जा रहे अनशन को आज 12 दिन हो चुके है। कल रात हुए हेल्थ चेकअप में उनकी हालत काफी ख़राब बताई गई थी। इस दौरान उनका हौसला बढ़ाने के लिए यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे नेता भी पहुंच चुके है। 

कल इस अनशन के 11 वे दिन भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और सिन्हा पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा हार्दिक पटेल से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान यशवंत सिन्हा ने जनता और संवाददाताओं से कहा कि पूरा देश हार्दिक के इस अनशन से हिल गया है लेकिन केंद्र और राज्य सरकार अभी तक सो ही रही है।

उनके इस बयान पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि हार्दिक के इस आंदोलन का सभी राजनीतिक दल समर्थन कर रहे हैं। गौरतलब है कि यशवंत सिन्हा ने इस साल अप्रैल में ही भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। यशवंत ने यह भी कहा है कि वे इस आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर तक ले कर जाएंगे।