Loading...
अभी-अभी:

2018 में विधानसभा के साथ ही कराए जा सकते हैं लोकसभा चुनाव

image

Aug 14, 2017

नई दिल्ली : मोदी सरकार का कार्यकाल 2019 में पूरा हो रहा है, मगर लोकसभा चुनाव पहले ही कराए जा सकते हैं। जी हां, सरकार इस बार विधानसभा चुनाव के साथ ही लोकसभा चुनाव कराए जाने की संभावना पर विचार कर रही है। इसको लेकर सरकारी हल्कों में चर्चा शुरू हो गई है। अगर ऐसा हुआ तो आगामी लोकसभा चुनाव अगले साल नवंबर-दिसंबर में ही कराए जा सकते हैं। गौरतलब है कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यह राय जाहिर कर चुके हैं कि देश में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ करवाए जाएं।

टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से यह खबर सामने आई है कि सरकार देश में लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जाने की संभावना पर विचार कर रही है। कई बार इसकी मांग की जाती रही है। चर्चा चल रही है, जो एक अनौपचारिक प्रक्रिया का हिस्सा है। इससे यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि लोकसभा और राज्य विधानसभा के चुनाव साथ कैसे करवाए जा सकते हैं।

अब अगर यह संभव होता है तो लोकसभा चुनाव तय समय से छह महीने पहले ही हो जाएंगे। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि इस राजनीतिक परिवर्तन को समझने के लिए लोकसभा के पूर्व सेक्रेटरी जनरल सुभाष सी कश्यप और कई सचिवों की राय जानने की कोशिश की जा रही है। जबकि मौजूदा प्रावधान, जिसके अनुसार चुनाव तय समय से छह महीने पहले तक करवाए जा सकते हैं, की जांच की जा चुकी है। इसके अनुसार इसमें बदलाव के लिए संविधान में संशोधन जैसे जटिल रास्तों की जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती राजनीतिक रूप से आम सहमति बनाने की होगी।