Loading...
अभी-अभी:

पटना: बाढ़ व जलजभराव को देखते हुये केन्द्र सरकार ने की बिहार को 400करोड़ रुपये की सहायता देने की घोषणा

image

Oct 5, 2019

केंद्र की मोदी सरकार ने बाढ़ व जलजभराव का सामना कर रहे बिहार के लिए 400 करोड़ रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। यह फैसला शुक्रवार को बिहार व कर्नाटक में बाढ़ से बिगड़े हालात को देखते हुए गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में संपन्‍न हाई लेवल बैठक में लिया गया। इसके पहले सिक्किम सरकार ने बिहार को सहायता दी है तो ओडिशा ने भी सहायता का आश्‍वासन दिया है। इस बीच बाढ़ से हुए नुकसान का आंकलन करने के लिए केंद्रीय टीम पटना पहुंच गई है।

राज्य आपदा राहत कोष से भी 213.75 करोड़ रुपये राज्य को मिले

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में हुई हाई लेवल बैठक में बाढ़ग्रस्‍त बिहार को मदद देने के लिए 400 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया गया है। यह राशि राहत व बचाव के लिए NDRF से SDRF को दी जानी है। इसके अलावा राज्य आपदा राहत कोष से भी 213.75 करोड़ रुपये राज्य को मिलेंगे। राज्य सरकार राज्य आपदा राहत कोष से मिले 213.75 करोड़ रुपये का इस्तेमाल फ़ौरन राहत चलाने में कर सकेगी। हर वर्ष यह राशि मिलती है। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से यह राशि जुलाई-अगस्त में आई बाढ़ के लिए स्वीकार किए हैं।