Loading...
अभी-अभी:

उ.कोरिया के साथ शिखर वार्ता ना होने पर अमेरिका का बदला मिजाज

image

May 18, 2018

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर कोरिया के साथ निर्धारित शिखर वार्ता ना होने पर अमेरिका अगला कदम उठाएगा साथ ही उन्होंने दोनों नेताओं के बीच होने वाली ऐतिहासिक वार्ता पर प्योंगयांग के रुख बदलने के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया।

सैन्य अभ्यासों पर जताई आपत्ति 
सिंगापुर में ट्रंप और किम के बीच होने वाली शिखर वार्ता पर अब भी संदेह के बादल मंडरा रहे हैं क्योंकि उत्तर कोरिया ने मंगलवार को अमेरिका पर एकतरफा परमाणु निरस्त्रीकरण का आरोप लगाते हुए 12 जून को होने वाली वार्ता से पीछे हटने की धमकी दी थी। प्योंगयांग ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच सैन्य अभ्यासों पर भी आपत्ति जताई है।

कूटनीति विफल होने पर लीबिया जैसे हालात होंगे पैदा
ट्रंप ने ओवल कार्यालय में पत्रकारों से कहा कि हम देखेंगे की क्या होता है। अगर बैठक हुई तो हुई और अगर नहीं हुई तो हम अगला कदम उठाएंगे। किम को तसल्ली देने के लिए ट्रंप ने उसे सत्ता में रहने के लिए परमाणु हथियार त्यागने का प्रस्ताव दिया साथ ही धमकी भी दी थी कि कूटनीति विफल होने पर लीबिया जैसे हालात पैदा हो सकते हैं और उत्तर कोरियाई नेता का वहीं हश्र हो सकता है जैसा मुअम्मार अल-गद्दाफी का हुआ था।

शिखर वार्ता को लेकर अमेरिका का बदला रूख
गद्दाफी को सत्ता से हटा उसकी हत्या कर दी गई थी। उत्तर कोरिया के अचानक शिखर वार्ता को लेकर रुख बदलने के सवाल पर ट्रंप ने कहा कि उसके चीन से मुलाकात करने के बाद चीजें अचानक बदल गई। शी और किम के बीच दो माह के भीतर दो बार बैठक करने के सवाल पर ट्रंप ने कहा कि यह हो सकता है कि वह किम जोंग उन को प्रभावित कर रहे हैं।

हम देखेंगे की क्या होता है। चीन के राष्ट्रपति, राष्ट्रपति शी चिनफिंग किम जोंग-उन को प्रभावित कर सकते हैं। लेकिन हम देखेंगे क्या होता है।किम के साथ मुलाकात करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुझे सच में नहीं पता, नहीं।

मैं सभी को संदेह का लाभ देना चाहूंगा। मैं बस यही कह सकता हूं कि अभी हमारे लोग बैठक की व्यवस्था करने के लिए उनके साथ काम कर रहे हैं। जो आप पढ़ते हैं उसमें काफी अंतर है लेकिन कई बार आप जो पढ़ते हैं वह फर्जी नहीं होता, वह सत्य होता है। इसलिए हम देखेंगे की क्या होता है।