Loading...
अभी-अभी:

भाजपा के कार्यकर्ता गरीब लोगों को लॉकडाउन ख़त्म होने तक करायेंगे भोजन उपलब्ध

image

Mar 26, 2020

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने देशभर में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन का ऐलान कर रखा है। देश में पूरी तरह से लॉकडाउन होने के कारण लोगों को खासतौर से गरीबों के लिए खाने की काफी समस्या हो रही है। ऐसे में भाजपा ने गरीबों का दिल जीतने के लिए बड़ा फैसला लिया है। भाजपा ने 1x5 फॉर्मूले के जरिए तय किया है कि पार्टी के एक करोड़ कार्यकर्ता पांच-पांच गरीब लोगों को लॉकडाउन ख़त्म होने तक भोजन उपलब्ध कराएंगे। इस मिशन का आगाज भाजपा आज यानी 26 मार्च से कर रही है।

प्रत्येक कार्यकर्ता पांच गरीबों को हर दिन भोजन कराएंगे

कोरोना वायरस के संकट के मद्देनज़र देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन जारी रहेगा। ऐसे में भाजपा ने गरीबों को भोजन कराने की योजना बनाई है, जिसकी शुरूआत आज से हो रही है। बीजेपी ने एक करोड़ ऐसे कार्यकर्ताओं को चिन्हित किया है, जो लॉकडाउन की इस विषम परिस्थिति में गरीबों के भोजन का पूरा ख्याल रखेंगे। इसमें प्रत्येक कार्यकर्ता पांच गरीबों को हर दिन भोजन कराएंगे और उन्हें किसी किस्म की कोई दुख तकलीफ न होने पाए इसका भी ध्यान रखेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को पार्टी के सभी प्रदेश अध्यक्षों से इस मामले पर चर्चा की है। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता 5 गरीब लोगों को लॉकडाउन के दौरान भोजन कराएगा। नड्डा ने सभी कार्यकर्ताओं को यह भी निर्देश दिया है कि देश में 14 अप्रैल तक जारी लॉकडाउन के बीच कोई भी गरीब और मजदूर भूखा न सोए।