Loading...
अभी-अभी:

बड़ी-बड़ी हस्तियों ने इस तरह दी मोदी जी को जन्मदिन की बधाई

image

Sep 17, 2018

हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है आज वे अपनी जिंदगी के 68 वर्ष पूर्ण कर के 69 वे वर्ष में प्रवेश कर रहे है उनके  जन्मदिन के इस अवसर पर देश भर के नेताओं एवं अन्य हस्तियों ने  ट्विटर पर विभिन्न तरह से शुभकामनाएं दी है।

केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई

पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री मुकूल रॉय ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि वे देश के लिए अथक रूप से काम कर रहे हैं। अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें समावेशी विकास के प्रति प्रतिबद्ध पीएम बताया। भारत में इज़राइली दूतावास की ओर से इज़राइली डिप्लोमैट माया खादोस ने पीएम मोदी को इस तरह जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी शुभकामनाएं

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि हम पुरे देश की तरफ से उनकी लंबी जिंदगी और समर्पित सेवा की दुआ करते है दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने भी ट्वीट कर के पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा कि माननीय प्रधान मंत्री को जन्मदिन मुबारक हो। मैं उसे लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

ममता बनर्जी ने भी दी शुभकामनाएं

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहतकर ने पीएम मोदी को इस तरह से जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। विदेश मामलों के राज्य मंत्री विजय कुमार सिंह और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी इस तरह से पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि उनके नेतृत्व में भारत काफी आगे बढ़ गया है और दुनिया की 6 वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। कांग्रेस पार्टी ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।