Loading...
अभी-अभी:

चित्रकूट की मंदाकिनी नदी का बढ़ा जलस्तर, 25 दुकानों में भरा बाढ़ का पानी

image

Aug 20, 2018

रामनरेश श्रीवास्तव - चित्रकूट और मझगवा के जंगलों में हुई मूसलाधार बारिश से आज चित्रकूट की मंदाकिनी नदी में अचानक जलस्तर बढ़ गया जिससे रामघाट की 25 दुकानों में बाढ़ का पानी भर गया रामघाट में बाढ़ का नजारा देखकर पुलिस ने एलर्ट जारी कर दिया चित्रकूट डीएम विशाख जी व एसपी मनोज कुमार झा भू रामघाट पहुंचे और बाढ़ का मुआयना किया  तो वहीं आरोग्यधाम अस्पताल में इलाज कराने गए सैकड़ों मरीज और उनके साथी फंस गए।

आरोग्यधाम पुल के ऊपर बाढ़ होने की वजह से सभी मरीज करीब 4 घंटे तक फंसे रहे जैसे ही  पानी पुल के ऊपर कम हुआ तब मरीज वापस निकल पाए बाढ़ के मद्देनजर चित्रकूट के नयागाव की  पुलिस भी एलर्ट दिखी थाना प्रभारी के.पी. त्रिपाठी दल बल सहित मंदाकिनी के घाटों का अवलोकन करने में जुटे रहे।

हांलाकि करीब 5 घंटे बाद मंदाकिनी का रौद्र रूप कुछ शांत हुआ और जैसे ही बाढ़ कम हुई तब कही लोगो ने राहत की सांस ली आपको  बता दें कि बाढ़ के दौरान  आरोग्य धाम पुल से एक अधेड़ व्यक्ति वह गया जो एक पेड़ के सहारे घंटो बाढ़ में फंसा रहा उसे स्थानीय लोगो ने रेस्क्यू करके बाहर निकाला।