Loading...
अभी-अभी:

कांग्रेस अध्यक्ष तमिलनाडू दौरे पर, कॉलेज के छात्राओं से करेंगे वार्ता

image

Mar 13, 2019

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की ताबड़तोड़ रैलियों के बाद अब कांग्रेस भी आक्रामक दिख रही है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की भी जनसभाएं शुरू हो गई है।

जानकारी के अनुसार भाजपा के गढ़ गुजरात में मंगलवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक और चुनावी रैली के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को तमिलनाडु दौरे पर हैं। यहां चेन्नई के एक कॉलेज में वह छात्राओं से वार्ता कर रहे हैं। इसके बाद दोपहर एक बजे से उनकी प्रेस कांफ्रेंस है और शाम करीब चार बजे वह नागरकोइल में चुनावी रैली करेंगे। 

बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ट्वीट के बाद सपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट कर इस अपील पर तंज कसा। अखिलेश ने लिखा कि दिल ख़ुश हुआ कि प्रधान मंत्री जी भी महागठबंधन से महा परिवर्तन की अपील कर रहे हैं। मैं भी सभी भारतीय नागरिकों से अनुरोध करता हूं कि ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में मतदान करें और नया प्रधान मंत्री चुनें।