Loading...
अभी-अभी:

देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना के रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन की जानकारी

image

May 1, 2020

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर कोरोना के रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन की जानकारी दी है। देश के 130 जिलों में 3 मई के बाद भी लॉकडाउन की सख्ती रहेगी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन जिलों को रेड जोन घोषित किया है। इसी हिसाब से अब अलग-अलग इलाकों में जिलों को जोन वाइज बांटा जा रहा है। इस तरह कोरोना महामारी जैसे-जैसे बढ़ रहा है, सरकार की रणनीति में बदलाव आ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा केस की संख्या, डबलिंग रेट और टेस्टिंग के हिसाब से जिलों की नई लिस्ट तैयार की गई है। इसमें बताया गया है कि कौन सा जिला किस जोन में आता है और किस तरह सख्ती बरती जाएगी।

कौन सी सिटी किस जोन में

नए नियमों के अनुसार, किसी जिले में 21 दिनों से कोई कोरोना वायरस का नया केस नहीं आता है, तो वह ग्रीन जोन में आएगा। पहले ये समय 28 दिनों का था। 3 मई के बाद की लिस्ट के लिए 130 जिले रेड जोन, 284 ऑरेंज जोन और 319 जिले ग्रीन जोन में शामिल किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु, अहमदाबाद को रेड जोन में ही रखा है। इसके अलावा महाराष्ट्र के 14, दिल्ली के 11, तमिलनाडु के 12, उत्तर प्रदेश के 19, बंगाल के 10, गुजरात के 9, मध्य प्रदेश के 9, राजस्थान के 8 जिले रेड जोन में शामिल हैं। बिहार के 20, उत्तर प्रदेश के 36, तमिलनाडु के 24, राजस्थान के 19, पंजाब के 15, मध्य प्रदेश के 19, महाराष्ट्र के 16 जिले ऑरेंज जोन में शामिल हैं। वहीं, असम के 30, छत्तीसगढ़ के 25, अरुणाचल प्रदेश के 25, मध्य प्रदेश के 24, ओडिशा के 21, उत्तर प्रदेश के 20, उत्तराखंड के 10 जिले ग्रीन जोन में शामिल हैं।

दिल्ली के सभी जिले रेड जोन में हैं, हरियाणा का गुरुग्राम ऑरेंज और फरीदाबाद रेड जोन में है। उत्तर प्रदेश का गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, आगरा, सहारनपुर रेड जोन में और गाजियाबाद, हापुड़, शामली ऑरेंज जोन में है। इन सभी जिलों में राज्यों के अनुसार समय समय पर बदलाव भी हो पाएंगे। देश में कोरोना के अब तक 33 हजार 610 केस आए है और 1 हजार 75 लोगों की मौत हो चुकी है।