Loading...
अभी-अभी:

विधायकों को तोड़ने की संस्कृति से लोकतंत्र को गंभीर खतरा : भाकपा

image

Mar 25, 2020

 भाकपा ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस के 22 विधायकों के टूटने के कारण राज्य की कमलनाथ सरकार गिरने की घटना को लोकतंत्र के लिये गंभीर चुनौती बताते हुये कहा है कि विधायकों को तोड़ने की संस्कृति को बढ़ावा दिया जाना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिये शुभ संकेत नहीं है। भाकपा के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अनजान ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि भाजपा ने दल बदल कानून को धता बताते हुए दूसरे दलों के विधायकों का इस्तीफा करा कर अपने पाले में करने की नई परिपाटी शुरु कर दी है।

उन्होंने कहा कि दल बदल कानून के तहत किसी भी दल में टूट को तभी मान्यता दी जा सकती है जबकि उस दल के दो तिहाई विधायक अलग हों। अनजान ने कहा कि निर्वाचित सरकारों को गिराने के लिये भाजपा द्वारा अपनाये गये इस तरीके को कारगर बनाने में राज्यपालों का सक्रिय सहयोग भी दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इस पर अफसोस जताते हुये कहा, ‘‘मणिपुर और गोवा के बाद अब मध्य प्रदेश में भी भाजपा ने यह हथकंडा अपना कर सत्ता हासिल कर ली है। इससे संसदीय लोकतंत्र कलंकित हुआ l’’