Loading...
अभी-अभी:

पानी से भरे गुब्बारे का विरोध करने पर उपद्रवियों ने किया पुलिसकर्मी पर वार

image

Mar 21, 2019

पूरे देश में गुरुवार को रंगों का उत्सव होली बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। होली के त्यौहार को लेकर लोगों में जितनी उमंग था तो वहीं कुछ हुड़दंगियों ने इस त्यौहार का मजा भी किरकिरा कर दिया। दिल्ली के राजौरी गार्डन क्षेत्र में एक ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है, जहां पर पानी से भरे गुब्बारे का विरोध करने पर कुछ उपद्रवियों ने एक पुलिसकर्मी पर चाकू से वार किया। पुलिसकर्मी को चाकू घोंपने के आरोप में तत्काल ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार जिस पुलिसकर्मी पर उपद्रवी ने हमला किया, उनका नाम अमित नारा बताया जा रहा है। यह घटना निहाल विहार पुलिस स्टेशन की है। होली के दिन अमित कुमार ड्यूटी पर तैनात नहीं थे। वे अपने किसी मित्र के घर जा रहे थे। तभी राह में कुछ लोगों ने उन पर पानी के गुब्बारे फेंके। जब अमित कुमार ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो उपद्रवियों ने अमित पर चाकू से वार कर दिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, चाकू लगने के बाद अमित को तत्काल अस्तपाल में उपचार हेतु भर्ती करा दिया गया है। अभी उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उन्होंने बताया है कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है।