Loading...
अभी-अभी:

हैरान हूँ अभी तक राहुल गाँधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं दिया - रामचंद्र गुहा

image

May 24, 2019

2019 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद कांग्रेस की चारों ओर किरकिरी हो रही है। 2014 में 44 सीट और 2019 में 52 लोकसभा सीट मिलने के बाद कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल खड़े होने लगे हैं। मशहूर इतिहासकार और पिछले पांच वर्षों में कई बार मोदी सरकार पर आरोप लगाने वाले रामचंद्र गुहा ने भी अब राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवालिया निशान लगा दिया हैं। रामचंद्र गुहा ने लिखा कि, वह हैरान हैं कि अभी तक राहुल गाँधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं दिया है। उनकी पार्टी ने इस चुनाव में बेहद शर्मनाक प्रदर्शन किया है। वह अपनी खुद की सीट भी हार चुके हैं।’

कांग्रेस को अब एक नए नेतृत्व की आवश्यकता

रामचंद्र गुहा ने आगे लिखा कि, राहुल गांधी ने अपना आत्मसम्मान, सियासी कद दोनों ही गंवा दिया है। मैं मांग करता हूं कि कांग्रेस को अब एक नए नेतृत्व की आवश्यकता है। किन्तु कांग्रेस के पास वह भी नहीं है। आपको बता दें कि कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी भी खुद अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश कर चुके हैं। सूत्रों की मानें तो वे UPA चेयरपर्सन सोनिया गांधी के समक्ष इस्तीफे की पेशकश भी कर चुके हैं, किन्तु इस पर 25 मई को होने वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में चर्चा की जाएगी। रामचंद्र गुहा की गिनती पिछले पांच वर्षों में मोदी सरकार के मुखर आलोचकों में होती है, ऐसे में उनकी तरफ से इस बार कांग्रेस को ही कोसा गया है। इस शर्मनाक हार पर कांग्रेस की हर तरफ आलोचना हो रही है, तो वहीं पार्टी में इस्तीफे का सिलसिला भी शुरू हो गया है।