Loading...
अभी-अभी:

भारत लगातार दिखा रहा है कि वह चीन के आगे झुकने वाला नहीं : निकी हेली

image

Jul 2, 2020

भारत और चीन के बीच सीमा को लेकर जारी विवाद का असर अब दोनों देशों के रिश्तों में दिखने लगा है। सुरक्षा का हवाला देकर भारत सरकार ने चीन की 59 मोबाइल ऐप्स को प्रतिबंधित कर दिया है। इस कड़े फैसले का अमेरिका में जमकर स्वागत किया जा रहा है। पहले विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने इस मामले पर बयान दिया था और अब भारतीय मूल की अमेरिकी नेता निकी हेली ने भी तारीफ की है।

भारत ने 59 चीनी ऐप पर लगाया बैन
यूनाइटेड नेशंस में अमेरिका की प्रतिनिधि रह चुकीं निकी हेली ने इस विवाद पर ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि भारत ने 59 चीनी ऐप पर बैन लगा दिया, ये जानकर खुशी हुई। इनमें टिकटॉक भी था, जो भारत में बड़ा बाज़ार रखता है। निकी हेली ने आगे लिखा कि भारत लगातार दिखा रहा है कि वह चीन के आक्रामक रुख के आगे झुकने वाला नहीं है।

विदेश मंत्री माइक पोम्पियो का इस मुद्दे पर बयान
गौरतलब है कि निकी हेली से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो भी इस मुद्दे पर बयान दे चुके हैं। पोम्पियो ने कहा था कि भारत का यह निर्णय स्वागत के योग्य है, क्योंकि ये ऐप्स सुरक्षा के लिहाज से बड़ा खतरा हैं और भारत ने अपनी सुरक्षा के मद्देनज़र ये फैसला लिया है। बता दें कि भारत के द्वारा ऐप्स बैन किए जाने के कुछ समय बाद अमेरिका ने भी चीन की दो कंपनियों पर प्रतिबन्ध लगा दिया। अमेरिका ने हुवावेई के अलावा एक और कंपनी को सुरक्षा के लिहाज से खतरा करार दिया है और किसी भी सरकारी कॉन्ट्रैक्ट से इन्हें दूर कर दिया।