Loading...
अभी-अभी:

कोरोना वायरस से निपटने में टाटा ट्रस्ट 500 करोड़ रुपए खर्च करेगा - उद्योगपति रतन टाटा

image

Mar 28, 2020

मुंबई: हमारे देश में लगातार बढ़ता जा रहा कोरोना जैसी बीमारी का प्रकोप अब धीरे धीरे गति पकड़ता ही जा रहा है। जिसके कारण आज देश भर में कोट का अकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। वहीं यदि पूरी दुनिया का हाल देखा जाए तो पता लगाया जा सकता है कि अब तक 25000 से अधिक लोग मौत का शिकार हो चुके है। जहां इस बात को ध्यान में रखते हुए कोरोना वायरस से निपटने में कॉर्पोरेट वर्ल्ड की जिम्मेदारी को समझते हुए देश के सबसे वरिष्ठ उद्योगपति रतन टाटा आगे गए। 82 वर्षीय टाटा ने शनिवार शाम 4 बजकर 18 मिनट पर ट्वीट किया कि कम्युनिटी को मजबूत करने और उसकी हिफाजत करने की कोशिशों में टाटा ट्रस्ट 500 करोड़ रुपए खर्च करेगा। ढाई घंटे बाद यानी शाम 6 बजकर 48 मिनट पर टाटा सन्स ने ट्वीट कर 1,000 करोड़ रुपए की अतिरिक्त मदद का ऐलान कर दिया।

कोरोना वायरस का संकट हमारी पीढ़ी की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक

151 साल पुराने इस समूह में टाटा ग्रुप, टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट अलग-अलग है। टाटा ग्रुप में 100 से ज्यादा कंपनियां हैं। इसकी 17 लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन 9.20 लाख करोड़ रुपए है। टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा सन्स कहलाती है। इसी टाटा सन्स में टाटा ट्रस्ट की 66% हिस्सेदारी है। रतन टाटा ने कहा कि तुरंत कदम उठाने की जरूरत है। मिली जानकारी के अनुसार इस बात का पता चला है कि रतन टाटा ने अपने ट्वीट में कहा कि कोरोना वायरस का संकट हमारी पीढ़ी की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। टाटा सन्स और टाटा ग्रुप की कंपनियां पहले भी देश की जरूरत के वक्त आगे रही हैं, लेकिन मौजूदा जरूरत सभी दौर की जरूरतों के मुकाबले सबसे बड़ी है।