Loading...
अभी-अभी:

मालदीव ने भारत के मिलन कार्यक्रम में आने से किया इंकार!

image

Feb 27, 2018

मालदीव ने भारत के मिलन कार्यक्रम में सम्मि​लित होने से साफ इनकार कर दिया है। मिलन भारत की मल्टीलेवल नेवल एक्सरसाइज़ है जो कि भारतीय नेवी द्वारा आयोजित की जा रही है।  मालदीव को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भारत की तरफ से निमंत्रण दिया गया था, लेकिन मालदीव ने इसे ठुकरा दिया है। बता दें कि ये एक्सरसाइज़ 6 से 13 मार्च को होनी है, इसमें कुल 16 देश शामिल होंगे। यह जानकारी नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने दिल्ली में दी है।


नेवी चीफ एडमिरल सुनील लांबा ने राजधानी दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि हिंद महासागर में चीन की बढ़ती गतिविधियों पर भारत की नजर है पिछले कुछ समय में चीन की गतिविधियां बढ़ी हैं और इस समय करीब 8 से 10 जहाज हिंद महासागर में मौजूद हैं गौरतलब है कि मालदीव ने हाल ही मैं भारत को उनके अंदरूनी मामलों में दखल न देने की हिदायत भी दी थी।

यह अपने आप में पहला मौका होगा जब भारत में 16 देशो की सेनायें एक साथ युद्धाभ्यास करेगी भारत की ओर से ऑस्ट्रेलिया, म्यांमार, न्यूज़ीलैंड, ओमान, वियतनाम, थाईलैंड, श्रीलंका, सिंगापुर, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, केन्या, कंबोडिया आदि देशो को न्योता भेजा गया है।

बता दें कि मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने अपने देश का संकट सुलझाने के लिए भारत से राजनयिक एवं सैन्य दखल देने की अपील की थी। मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल्ला यमीन ने देश में आपातकाल लागू कर दिया था और सुप्रीम कोर्ट के जजों को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, भारत ने किसी प्रकार की सैन्य मदद नहीं भेजी थी, जिसके बाद मालदीव की चिंता सामने आई थी। इस बीच चीन ने लगातार इस मसले पर नज़र बनाई हुई थी, जिसके कारण मालदीव का रुख चीन की ओर गया।