Loading...
अभी-अभी:

नेहरू स्मारक संग्रहालय एवं पुस्तकालय को लेकर मनमोहन सिंह ने लिखा मोदी को पत्र

image

Aug 27, 2018

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर नेहरू स्मारक संग्रहालय एवं पुस्तकालय (एनएमएमएल) की प्रकृति एवं स्वरूप में बदलाव की कोशिशों पर चिता जाहिर करते हुए कहा कि नेहरू का नाता केवल कांग्रेस से नहीं बल्कि पूरे देश से था पीएम मोदी को लिखे पत्र में सिंह ने 3 मूर्ति परिसर को बिना छेड़छाड़ के ऐसा ही रखने की अपील की और कहा कि इससे इतिहास और विरासत दोनों का सम्मान होगा।

एनएमएमएल में न किये जाये कोई बदलाव

नेहरू स्मारक संग्रहालय एवं पुस्तकालय (एनएमएमएल) की स्थापना भारत के प्रथम प्रधानमंत्री की याद में की गई थी और 3 मूर्ति हाउस स्थित संग्रहालय में कुछ कमरों को उसी तरह संरक्षित रखा गया है जैसे वह नेहरू के निधन के समय थे सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में भी एनएमएमएल की प्रकृति एवं स्वरूप में बदलाव करने की कोई कोशिश नहीं की गई।

3 मूर्ति को दोबारा शोभायमान नहीं किया जा सकता

कांग्रेस नेता ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी ने नेहरू को संसद में एक जीवंत व्यक्तित्व बताते हुए कहा था ऐसा कोई 3 मूर्ति को दोबारा कभी शोभायमान नहीं कर सकता सिंह ने पत्र में कहा कि हम इस भावना का सम्मान करें और 3 मूर्ति को प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू का संग्रहालय बनाए रखें और तीन मूर्ति परिसर को ऐसा ही रहने दें। ऐसा कर हम इतिहास और विरासत दोनों का सम्मान करेंगे।

कांग्रेस ने की कड़ी आलोचना

उन्होंने कहा कि जवाहर लाल नेहरू पूरे देश के हैं केवल कांग्रेस के नहीं। इसी भावना से मैंने आपको यह पत्र लिखा है एनएमएमएल को सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों को समर्पित करने की खबरों के बीच मनमोहन ने मोदी को यह पत्र लिखा है इस विचार की कांग्रेस भी कड़ी आलोचना कर रही है।