Loading...
अभी-अभी:

मार्क्सवाद ने चीन को बदला है : शी चिनफिंग

image

May 5, 2018

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शुक्रवार को कहा कि 97 वर्ष से समाजवाद के कार्ल मार्क्स के सिद्धांत के प्रति कम्युनिस्ट पार्टी की निष्ठा पूरी तरह सही है और इसने चीन को एशिया के बीमार व्यक्ति से विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में तब्दील कर दिया है।

चीन में मार्क्सवाद का गहरा प्रभाव
चीन में मार्क्सवाद का गहरा प्रभाव है जहां छात्र माध्यमिक स्कूल में मार्क्स और लेनिन के सिद्धांतों के बारे में जानना शुरू कर देते हैं। अमेरिका के बाद चीन विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

विश्व में समाजवाद के विकास में झटके 
शी ने यहां मार्क्स की 200 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में कहा कि विश्व में समाजवाद के विकास में झटके लगे हो सकते हैं लेकिन कुल मिलाकर मानव समाज के विकास की प्रवृत्ति में बदलाव नहीं हुआ है और न ही कभी यह बदलेगी।

मार्क्सवाद ने बदला चीन
उन्होंने कहा कि मार्क्सवाद ने पूरी तरह से न सिर्फ विश्व को बल्कि चीन को भी बदल दिया है। शी ने कहा कि यह जबर्दस्त बदलाव इस बात का पुख्ता सबूत है कि हम केवल समाजवाद के जरिए ही चीन को बचा सकते हैं।