Loading...
अभी-अभी:

Boycott/अब भारत की राह पर अमेरिका, टिकटॉक सहित सभी चाइनीज ऐप पर लगा सकता है बैन

image

Jul 7, 2020

विश्व का सबसे ताकतवर देश अमेरिका भी अब भारत की राह पर चलता दिखाई दे रहा है। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने चीनी ऐप टिकटॉक पर बैन लगाए जाने के भारत के फैसले की प्रशंसा की थी। अब अमेरिका भी टिकटॉक सहित सभी चाइनीज ऐप पर बैन लगा सकता है।

भारत की संप्रभुता, अखंडता और राष्ट्रीय सुरक्षा को बढ़ावा देगा ये कदम
अमेरिकी विदेश मंत्री ने सोमवार को कहा कि, अमेरिका टिकटॉक सहित 'चीनी सोशल मीडिया ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने' के बारे में निश्चित रूप से विचार कर रहा है। ये बात पोम्पियो ने फॉक्स न्यूज के साथ एक साक्षात्कार में कही है। 59 चीनी एप पर प्रतिबन्ध लगाने के फैसले पर अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा था कि, "ये कदम राष्ट्रीय सुरक्षा और अखंडता को बढ़ावा देगा। भारत का क्लीन एप दृष्टिकोण भारत की संप्रभुता, अखंडता और राष्ट्रीय सुरक्षा को बढ़ावा देगा। 

टिकटॉक को जाना ही चाहिए : सांसद रिक क्रोफोर्ड
भारत में चीनी ऐप पर बैन के बाद से अमेरिका में भी ऐसा करने के लिए आवाज़ उठने लगी है। अमेरिका में कुछ सांसद इसका समर्थन कर रहे हैं। इन सासंदों ने अमेरिकी सरकार से इस पर विचार करने का अनुरोध किया है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि छोटे छोटे वीडियो साझा करने वाले ऐप किसी भी देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। रिपब्लिकन पार्टी के ही सांसद रिक क्रोफोर्ड ने कहा था कि, ‘‘टिकटॉक को जाना ही चाहिए और इसे तो पहले ही बैन कर देना चाहिए था।