Loading...
अभी-अभी:

पीएम ने दिया किसानों को आश्वासन, फसलों का मिलेगा उचित मूल्य!

image

Mar 25, 2018

मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 42वें संस्करण में किसानों को भरोसा दिलाया कि इस बार बजट में किसान को फसलों का उचित मूल्य दिलाने का बड़ा निर्णय लिया गया है और तय किया गया है कि अधिसूचित फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य उनकी लागत का कम-से-कम डेढ़ गुना घोषित किया जाए।

आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने की दी सलाह
पीएम मोदी ने किसानों को पैदावार बढ़ाने के लिए आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने तथा इस बारे में नयी जानकारी लेेने के लिए दूरदर्शन का किसान चैनल देखने की सलाह देेते हुए आज कहा कि इसी साल अधिसूचित फसलों के लिए लागत का डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जाएगा।

हर किसान ​को देखना चाहिए दूरदर्शन
पीएम मोदी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा है कि उन्हें लगता है कि हर किसान को दूरदर्शन का किसान चैनल देखना चाहिए और उसमें खेती बाड़ी को नया रूप देने के लिए जो प्रयोग बताए जाते हैं उनको अपने खेत में लागू करना चाहिए।

आम जन—जीवन का अहम अंग है किसान
अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए खेती को बताते हुए उन्होंने कहा कि इसी महत्व को देखते हुए महात्मा गांधी से लेकर लाल बहादुर शास्त्री, चौधरी चरण सिंह और चौधरी देवीलाल जैसे सभी लोगों ने कृषि और किसान को देश की अर्थव्यवस्था और आम जन-जीवन का अहम अंग माना था।

सरकार किसानों को दिलाएगी उनका वाजिब मूल्य : किसान
वहीं मध्यप्रदेश सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसानों को सरकार उनकी उपज का वाजिब मूल्य दिलाने के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि 10 अप्रैल से समर्थन मूल्य पर चना, मसूर और सरसों की खरीदी 257 मंडियों में होगी। इन फसलों के किसानों का भावांतर भुगतान योजना में हुआ पंजीयन न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिये लागू होगा। पंजीयन से छूट गये किसान 31 मार्च तक पंजीयन करा सकते हैं। फसलों की खरीदी दस अप्रैल से 31 मई तक की जायेगी। किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदा जायेगा।