Loading...
अभी-अभी:

विपक्ष मजाक उड़ाने के बहाने खोज लेता हैं, इन्हें उस बात का दुख होता है, जिस पर देश गर्व करता है -प्रधानमंत्री

image

Mar 30, 2019

इन दिनों पूरे देश में चुनावी गहमागहमी देखी जा रही है। प्रत्येक प्रत्याशी अपनी पार्टी को जिताने के लिये एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। पीएम मोदी ने शनिवार को पूर्वोत्तर में भी चुनावी अभियान शुरू कर दिया है। आज पीएम मोदी अरुणाचल प्रदेश के एलो में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। पूर्व की सरकारों पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा है कि गत 30 वर्षों एलो की ज़मीन पर पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने कदम रखा है जबकि गत 5 वर्षों के बाद से भाजपा की सरकार आने बाद से पीएम ने पूर्वोत्तर के 30 से भी अधिक दौरे कर लिए हैं। विपक्ष पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा है कि 5 साल का सेवाभाव और 55 साल के सत्तासुख का फर्क यही होता है। इनकी सरकार दिल्ली में हो या फिर किसी भी राज्य में, कांग्रेस की हमेशा करप्शन से मज़बूत सांठगांठ रही है। 

पीएम मोदी ने आगे कहा कि आपको पता है, यहां इनके जो नेता गरीबों की थाली से निवाला चुराते हैं उन्हें प्रेरणा कहां से मिलती है। इनकी प्रेरणा हैं दिल्ली में बैठे वो नेता जो इनकम टैक्स चुराते हैं, किसानों की ज़मीन चुराते हैं और देश के रक्षा सौदों में दलाली से भी अपनी प्रॉपर्टी बनाते हैं। विपक्ष पर हमलावर होते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जब भारत ने आतंकियों को घर में घुसकर मारा, तो इनका क्या रवैया रहा, ये भी आपने देखा है। जब हमारे वैज्ञानिक दुनिया को हैरान कर देते हैं, तो भी ये उसका मजाक उड़ाने के बहाने खोज लेते हैं। जिस बात पर देश गर्व करता है उसी बात पर इनको दुख होता है। दुनिया में भारत का डंका बजता है तो ये तिलमिला जाते हैं। ये वही भाषा बोलते हैं जो आतंकवादियों के आका बोलते हैं।