Loading...
अभी-अभी:

राहुल का मोदी पर जवाबी पलटवार!

image

Feb 11, 2018

दरअसल हुआ यूं कि पीएम मोदी ने देश में लोकतंत्र स्थापित करने में प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु की भूमिका पर सवालिया निशान लगाए थे और राहुल गांधी ने उसी का जवाब देते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह का एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह पंडित नेहरु की प्रशंसा कर रहे हैं। और इसी को राहुल गांधी ने मोदी के खिलाफ हथियार बना लिया।

राहुल का जवाबी ​हथियार
गौरतलब है कि यह वीडियो नवंबर 2015 का राजनाथ सिंह का था जिसमें राजनाथ सिह देश में लोकतंत्र लाने में नेहरु की भूमिका की प्रशंसा करते मालूम नजर आ र​हे है। और राहुल गांधी ने इसी को हथियार बनाते हुए अपने ट्वीट में कहा कि, सत्ता को सच्चाई बताने के लिए धन्यवाद राजनाथ सिंह जी। सत्यमेव जयते। आपको बता दें इस वीडियो में राजनाथ सिंह पंडित नेहरु को एक परिपक्व और अनुभवी स्वतंत्रता सेनानी बता रहे हैं आज से दो वर्ष पूर्व पंडित नेहरू की जयंती के अवसर पर तीन मूर्ति में आयोजित इस समारोह में उन्होेंने कहा कि विकसित देशों के कई सम्मानित पत्रिकाओं ने भी पं नेहरु के अहम् योगदानों की चर्चा की है। 

मोदी की क्रिया
गौरतलब है कि मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा था कि कांग्रेस को यह अहंकार है कि देश को लोकतंत्र प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और उसने दिया है जबकि वास्तविकता यह है कि भारत में लोकतंत्र हजारों साल से है। कांग्रेस ने देशहित में नहीं बल्कि राजनीतिक स्वार्थ को ध्यान में रखकर फैसले किए जिनका खामियाजा देश आज तक भुगत रहा है। 

मोदी दिखा रहे रियर व्यू मिरर 
राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी महज ‘रियर व्यू मिरर’ देख कर देश चला रहे हैं, जिससे सिर्फ दुर्घटना होती है। इस देश को रियर व्यू मिरर देख कर नहीं चलाया जा सकता। उन्होंने आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर यहां एक रैली में मोदी पर तंज कसते हुए यह बात कही थी।